न्यू अभिनव प्रयास में स्वागत है

खुशियां बांटने से मिलती है बटोरने से नही...

भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के सात दशकों बाद भी गरीबों की भलाई के लिये चलाई जा रही शासकीय योजनाओं के अपेक्षित परिणाम प्राप्त नही हुये हैं। जिसका मुख्य कारण संभवतः जनसाधारण को योजनाओं से सम्बंधित जानकारीयों का ना होना ही है। सुदूर ग्रामीण तथा वनांचलों के निवासीयों तक तो यह जानकारी ही नही पहुंचती कि उनके कल्याण के लिए शासन की कौन कौन सी योजनाएं संचालित हैं और वे कैसे लाभान्वित होकर अपना जीवन स्तर सुधार सकते हैं। इसके लिए लोगों का जागरूक होना तथा उनकी भागीदारी अतिआवश्यक है।

इस महान लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समाज सेवी संस्था ‘‘न्यू अभिनव प्रयास‘‘ निरंतर प्रयासरत है। यह संस्था म. प्र. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम सन् 1973 (सन 1973 का क्र. 44) के अधीन 27 मार्च 2015 से पंजीकृत है, जिसका पंजीयन क्रमांक 04/18/01/17220/15 है, और म.प्र. शासन से मान्यता प्राप्त है। संस्था अपने उत्साही, कर्मठ तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से एवं संविधान के दायरे में शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उनके प्रचार -प्रसार के कार्य को निरंतर सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। संस्था के सदस्य न केवल पात्रताधारियों को प्रशिक्षित कर रहें हैं, वरन् उनके समक्ष उपस्थित कठिनाइयों के निराकरण हेतु वांक्षित सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उन सभी उत्साही कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं जो उपेक्षित गरीब पात्र व्यक्तियों की सहायता करना चाहते हैं। संस्था के इस अभियान से उत्साहित होकर लोग संस्था की सदस्यता ग्रहण कर पर्याप्त सहयोग कर रहे हैं तथा शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सदस्य पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। संस्था ऐसे समस्त सदस्यों और समर्पित व्यक्तियों का अभिनंदन करती है तथा उन्हे भी आमंत्रित करती है जो समाज सेवा के क्षेत्र में पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करना चाहते हैं। सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए संस्था के पते पर संपर्क किया जा सकता है। संस्था पूरी पारदर्शिता के साथ मार्गदर्शन करने तथा जानकारीयों को देने हेतु वचनबद्ध है। टीप- शासन प्रशासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु संस्था से संपर्क करें। जानकारी देने हेतु संस्था सदैव तत्पर है

हमारी गैलरी

राष्ट्रीय सेवा योजना

विश्व दिव्यांग दिवस

न्यू अभिनव प्रयास योजनाएं

प्रशिस्त पत्र

सम्मान पत्र

संपर्क हेतु

कार्यालय सूचना
मकान न.15, आशीर्वाद भवन, सिवनी (मध्य प्रदेश)
+ 8109591762
सन्देश यहाँ छोड़े